फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When the wife refused to go home, the brother-in-law's wife was stabbed to death

बीवी ने घर जाने से किया इनकार तो साले की पत्नी की चाकू से वारकर हत्या

Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
When the wife refused to go home, the brother-in-law's wife was stabbed to death
नोएडा। सेक्टर-46 में शनिवार देर रात जीजा ने साले के घर जाकर उसकी पत्नी-बेटी और अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल साले की पत्नी की मौत हो गई जबकि आरोपी की पत्नी और साले की बेटी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी अनिल कुमार नरेला में परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पहले उसका पत्नी क्रांति से विवाद हो गया था। इससे पत्नी बेटे आर्यन को लेकर सेक्टर-46 में निर्माणाधीन साइट पर रहने वाले भाई रविंद्र के घर आकर रहने लगी। शनिवार शाम को अनिल पत्नी के पास आया और घर चलने के लिए कहने लगा। पत्नी के इनकार करने पर अनिल ने चाकू से हमला कर क्रांति को घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर रविंद्र की पत्नी भगवती (34) बीचबचाव करने आई तो उसने भगवती पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। इसके बाद भगवती की बेटी उमरा (8) को भी चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रांति व उमरा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed