फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When the lineman was transferred, the electricity of 11 villages was switched off for three hours.

Noida News: लाइनमैन का ट्रांसफर किया तो तीन घंटे तक बंद की 11 गांवों की लाइट

Wed, 13 May 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
When the lineman was transferred, the electricity of 11 villages was switched off for three hours.
फोटो
विज्ञापन

-सेक्टर-28 उपकेंद्र से दनकौर किया था लाइनमैन का स्थानांतरण, अन्य कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। सेक्टर-28 उपकेंद्र में कार्यरत एक लाइनमैन के स्थानांतरण के विरोध में अन्य लाइनमैन कर्मियों ने 11 गांवों की लाइट बंद कर दी और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, लाइट कटने के बाद लोग उपकेंद्र पहुंचना शुरू हुए। इधर कानून-व्यवस्था की स्थित बिगड़ने पर मौके पर रबूपुरा पुलिस पहुंची और कर्मचारियों को शांत कराया। रात 12:30 बजे लाइट जुड़ पाई। वहीं, बुधवार शाम तक लाइनमैन के स्थानांतरण के आदेश भी वापस ले लिए गए।


यमुना सिटी के सेक्टर-28 में बने तिरथली के पास स्थित बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत लाइनमैन सुजीत का स्थानांतरण दनकौर स्थित उपकेंद्र कर दिया था। वहीं, दनकौर से लाइनमैन राहुल का स्थनांतरण सेक्टर-28 किया गया था। इस पर बाकी लाइनमैन नाराज थे। लाइनमैन कर्मियों ने कहा कि कर्मचारी के ट्रांसफर को लेकर अधिकारियों से बात करने की कोशिश की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

----------------
दो लाइनमैन कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर अन्य कर्मियों में कुछ असंतोष था। बुधवार को उनका स्थानांतरण आदेश वापस ले लिया गया है।
-अजय गुप्ता, एसडीओ विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed