फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When the builder had a loan worth crores, he got shot at his house.

Noida News: बिल्डर पर करोड़ों का कर्जा हुआ तो चलवा दी घर पर गोली

Tue, 12 Sep 2023 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
When the builder had a loan worth crores, he got shot at his house.
कर्जा देने वालों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

बिल्डर के भाई समेत तीन को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश
पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद में करोड़ों रुपये का कर्जा होने पर बिल्डर ने खुद के ही घर पर गोली चलवा ली। कर्ज देने वाले लोग रुपये वापस मांगने के लिए बिल्डर पर दबाव बना रहे थे। ऐसे में फंसाने की नियत से बिल्डर ने भाड़े के हमलावर का इंतजाम किया था। इस साजिश से पर्दा उठाते हुए उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने बिल्डर के भाई, भाड़े के बदमाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिल्डर के भाई आमिर अंसारी (42), बदमाश अनस (23) और आकिल उर्फ शाहिद अंसारी (38) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इ्रस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी मोहम्मद जरीफ अंसारी सहित अन्य की तलाश है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 26 अगस्त की रात को गली नंबर-5, न्यू मुस्तफाबाद में गोली चलने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता जरीफ अंसारी के बेटै हारून ने पुलिस को शिकायत दी। हारून ने बताया कि कि 11:30 बजे वह घर के भीतर था। इस बीच बाहर गोली चलने की आवाज सुनी। उसने एक युवक को हेलमेट लगाकर भागते हुए देखा। उन्होंने कुछ लोगों से कर्जा लिया हुआ है। उन लोगों ने ही उन पर गोली चलवा दी। हारून ने हाजी अरशद, मन्नान जियाउद्दीन, सरफराज और शमशाद पर गोली चलवाने का आरोप लगाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दयालपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल त्यागी व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी की जांच से पता चला कि घटना के समय बदमाशों के साथ हारून का चाचा आमिर अंसारी भी वहां मौजूद था। पुलिस ने शक के आधार पर 8 सितंबर को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने बताया कि भाई जरीफ व अन्यों के साथ मिलकर कर्जा देने वालों को फंसाने के लिए हमले की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने आमिर से पूछताछ के बाद बाद में शूटर अनस व आमिर के दोस्त आकिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed