फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When he asked for the money he had lent, he was shot, four were caught

Noida News: उधार दिए रुपये मांगे तो चला दी गोली, चार दबोचे

Wed, 27 Aug 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
When he asked for the money he had lent, he was shot, four were caught
मुख्य आरोपी के खिलाफ 50 आपराधिक मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उधार दिए रुपये मांगने पर सोमवार सुबह बदमाशों ने ईस्ट विनोद नगर निवासी कारोबारी संजय चावला पर गोली चला दी। उन्होंने किसी तरह झुककर जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने कल्याणपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी तोशिन मलिक उर्फ अज्जू (27), प्रशांत (19) व उस्मान (21) को गिरफ्तार कर लिया जबकि 15 साल के नाबालिग को भी दबोच लिया। तोशिन के खिलाफ 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी गाजीपुर थाने का घोषित बदमाश है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और बाइक बरामद की गई है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि संजय ने जानलेवा हमला करने की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि बेटे ने तोशिन को डेढ़ लाख रुपये दिए हुए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुबह जैसे ही संजय घर से निकले तो आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर गोली चला दी। उन्होंने किसी तरह झुककर जान बचाई। मामला दर्ज कर स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड और कल्याणपुरी थाना ने पुलिस ने प्रशांत और उस्मान को पकड़ लिया। इनके पास से बाइक बरामद हुई। इसके बाद मंगलवार को स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने तोशिन व नाबालिग को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed