फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked to move away from the house, he fired a shot

Noida News: घर के सामने से हटने को कहा तो चला दी गोली, गिरफ्तार...

Sat, 11 Oct 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
When asked to move away from the house, he fired a shot
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद में हुई वारदात
विज्ञापन

-पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद इलाके में घर के बाहर बैठे संदिग्ध युवक को टोकना एक 65 साल के बुजुर्ग को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद आरोपी उस समय तो चला गया। बाद में लौटकर बुजुर्ग के दरवाजे का निशाना बनाकर गोली चला दी और गालीगलौज कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी मुस्तकीम (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सिराजुद्दीन परिवार के साथ 25 फुटा रोड, कब्रिस्तान के नजदीक, मुस्तफाबाद में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। सुबह करीब 6.30 बजे सिराजुद्दीन घर से दूध लेने के लिए निकले तो आरोपी उनके घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। दरवाजे से हटने के लिए कहने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सिराजुद्दीन ने करीब 7.37 बजे पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। तमंचे का सोर्स पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed