फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wheelchair Cricket Championship final between UP and Haryana

Noida News: व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी व हरियाणा के बीच फाइनल

Thu, 07 May 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Wheelchair Cricket Championship final between UP and Haryana
फोटो
विज्ञापन




- बृहस्पतिवार को खेले गए मैचों में यूपी ने मुंबई को 38 रन और हरियाणा ने कर्नाटक को चार विकेट से हराया
-यूपी के लिए राजा बाबू ने 39 गेंद पर 18 चौके व छह छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश व हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में हरियाणा ने कर्नाटक को चार विकेट से पराजित किया। वहीं, यूपी ने मुंबई को 38 रन से हराया। अंकतालिका में हरियाणा ने शीर्ष पर कब्जा किया। वहीं, यूपी व कर्नाटक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। लेकिन बेहतर रन रेट के चलते यूपी को फाइनल में जगह मिली।

पहले मैच में कर्नाटक ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरे विकेट के लिए शिवम प्रसाद (86) और मल्लिकार्जुन (20) के बीच 83 रन की साझेदारी हुई। हर्ष कुमार ने भी 32 रन की पारी खेली। हरियाणा से नेसेरूल ने दो विकेट हासिल किए। वहीं, हासिम अली व वेदपाल को भी एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने 199 रन बनाकर और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। रामैसर वानी ने 99 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया। राजा बाबू ने 39 गेंद पर 18 चौके व छह छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सोमजीत सिंह 77 और इरफान हैदर 28 रन की पारी खेली। मुंबई की गेंदबाजी साधारण रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी और 38 रन से मुकाबला हार गई। गणेश बालकृष्ण ने 61, संतोष ने 51 व सय्यद शकील ने 42 रन की पारी खेली। यूपी की ओर से अनिल सिंघानिया ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed