फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wheelchair arrangements at district hospital, patients face problems

Noida News: जिला अस्पताल में व्हीलचेयर पर व्यवस्था, मरीजों को हुई परेशानी

Sat, 19 Jul 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Wheelchair arrangements at district hospital, patients face problems
गर्भवती समेत अन्य मरीजों को नहीं मिली व्हीलचेयर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में मरीजों को व्हीलचेयर न मिलने की शिकायत सामने आई है। शुक्रवार को कई मरीजों और गर्भवती को परेशानी का सामना करना पड़ा।अस्पताल दावा करता है कि पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर हैं, लेकिन कई गर्भवती और उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्पताल के गेट से लेबर रूम तक पहुंचने के लिए व्हीलचेयर ढूंढने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल में लेबर रूम और प्रसूति वॉर्ड तीसरी मंजिल पर है।
लोगों का आरोप है कि अस्पताल की लिफ्ट भी अक्सर खराब रहती है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में मौजूद मोहम्मद रशीद ने बताया कि पिता का पैर कटा है जिससे वह चल नहीं सकते। व्हीलचेयर का पता किया लेकिन नहीं मिल सकी। आशीष ने बताया कि व्हीलचेयर न मिलने से भाई को गोद में ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में पर्याप्त व्हीलचेयर हैं। मरीजों को कोई समस्या नहीं है। अगर कमी महसूस होती है तो सूचना दें। हम व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। -डॉ. अजय राणा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed