फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Were making firecrackers for Diwali and Dussehra

Noida News: दिवाली और दशहरा के लिए बना रहे थे पटाखे

Tue, 09 Sep 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Were making firecrackers for Diwali and Dussehra
दादरी(संवाद)। बोड़ाकी गांव के पास मकान में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री के लिए एक माह पहले ही मकान को किराए पर लिया था। पटाखा बनाने के लिए गाजियाबाद के फरुखनगर से कारीगर लाए गए थे। पुलिस अवैध पटाखा बनाने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि बोड़ाकी गांव के पास एक माह पहले गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने मकान किराए पर लिया था। जो अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर विस्फोटक सामग्री आदि सामान लाते थे। रात्रि के समय अवैध पटाखा बनाने का काम करते थे। करीब एक दो सप्ताह पहले से यह फैक्ट्री चल रही थी। इसके बनने के अनुसार ऑर्डर फरुखनगर में देने होते थे। पुलिस मकान मालिक के बारे में भी जानकारी करने में लगी है। जबकि मुख्य आरोपी को लेकर संशय बना हुआ है। पटाखा बेचने के लिए आर्डर देने के लिए गाजियाबाद के फरुखनगर में संपर्क करते थे। वहां से ऑर्डर मिलने पर हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, ग्रेटर नोएडा समेत अन्य स्थानों पर माल भेजने की तैयारी की जा रही थी। पटाखा को रात्रि के समय ही पैक कर बोरे बंद किए जाते थे। सुबह होते-होते सामान समेट कर निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed