{"_id":"642584fd34fda98296073d24","slug":"webinar-will-solve-postgraduate-program-admission-questions-noida-news-c-340-1-del1011-9495-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्नातकोत्तर प्रोग्राम के दाखिला सवालों को हल करेगा वेबिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्नातकोत्तर प्रोग्राम के दाखिला सवालों को हल करेगा वेबिनार
विज्ञापन
-डीयू पीजी प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया को समझाने के लिए अगले सप्ताह करेगा आयोजित
-पीजी कोर्सेज में पहली बार सीयूईटी से दाखिले, इस संंबंध में छात्रों को दी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्राम के दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) से होने हैं। इस वजह से पीजी प्रोग्रामों की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से बदली हुई होगी। इन बदले नियमों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए डीयू अगले सप्ताह एक वेबिनार आयोजित करने जा रहा है। इसमें छात्रों को कोर्सेज व सीयूईटी के संबंध में सामान्य जानकारी प्रदान की जाएगी।
डीयू की दाखिला शाखा की ओर से पहला वेबिनार आगामी पांच अप्रैल को दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के पंजीकरण शुरू होने पर और वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। डीयू के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि यह वेबिनार सीयूईटी पीजी से संबंधित जानकारी देने के लिए है। चूंकि इस बार नियमित कॉलेजों व एनसीवेब के पीजी कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी स्कोर से होने हैं। ऐसे में छात्रों को सीयूईटी की सामान्य जानकारी दिया जाना जरूरी है। वेबिनार में डीयू रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी, संयुक्त दाखिला डीन डॉ. अमित पुढ़ीर सीयूईटी व दाखिले के संबंध में जानकारी देने के साथ ही छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे।
प्रो. गांधी ने बताया कि वेबिनार की यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। मालूम हो कि सीयूईटी यूजी की तरह सीयूईटी पीजी का आयोजन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराया जाएगा। अभी सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वहीं, छात्रों को सीयूईटी व दाखिला प्रक्रिया समझाने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल्स भी तैयार किए जाने की योजना है। इसमें उन्हें चरणबद्ध तरीके से कोर्सेज, विषयों के चयन की प्रक्रिया, फीस, दस्तावेजों समेत अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।