फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging woes worsen; no solution found even after construction of a new drain.

Noida News: जलभराव से बढ़ी परेशानी, नई नाली के बाद भी नहीं मिला समाधान

Mon, 03 Aug 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging woes worsen; no solution found even after construction of a new drain.
ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वारा के सामने बनी सड़क पर बारिश क
फोटो
विज्ञापन


जलभराव से बढ़ी परेशानी, नई नाली के बाद भी नहीं मिला समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वारा के सामने बनी सड़क पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है । सड़क किनारे नाली का निर्माण होने के बाद भी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.


निवासी मनोज ने बताया कि सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए है, जिसके कारण बारिश के समय इनमें पानी भर जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नाली बनने के बाद जलनिकासी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन नाली बनने के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है। स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने और जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed