फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging on the road increased people's problems

Noida News: सड़क पर जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Sun, 15 Feb 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road increased people's problems
- झाझर-रबूपुरा रोड पर हो रहा है चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण का कार्य
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। शहर के विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए परेशानी बन गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से झांझर-रबूपुरा रोड के चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण का काम कर रहा है। इसमें नाले का भी निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पानी निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण नाले का गंदा पानी कॉलोनियों में भर रहा है।

एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद लगातार रबूपुरा और इसके आसपास के क्षेत्र में विकास काम किए जा रहे हैं। बुलंदशहर से हरियाणा तक जाने वाले झांझर-रबूपुरा रोड का भी चौड़ीकरण और मरम्मत का काम किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने नाले को बंद कर दिया है। इस कारण इलाके का गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। कालोनियों के अंदर बनी नालियां ओवरफ्लो हो चुकी हैं और गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। बदबूदार पानी गलियों और इलाके में भरा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रबूपुरा निवासी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि जलभराव के कारण आने जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा पानी सड़ने के कारण उठने वाली दुर्गंध से भी इलाके के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed