फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging on main road of Kheda village for three months

खेड़ा गांव के मख्य मार्ग पर तीन माह से जलभराव

Sat, 14 Nov 2020 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on main road of Kheda village for three months
फिरोजपुर झिरका। खेड़ा गांव के मुख्य रास्ते पर तीन माह से गंदा पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने खंड विकास पंचायत अधिकारी से रास्ते को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते में भरे पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। रास्ते के दोनों ओर बने रिहायशी मकानों का गंदा पानी भी यहीं जमा हो जाता है। रास्ते के दोनों ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। इस कारण पानी निकल नहीं पाया और रास्ते में ही जमा है। इस रास्ते से हमजनपुर, निहारिका, साकरस, महू चोपड़ा, चितोड़ा आदि गांवों के लोग आते-जाते है, लेकिन गंदा पानी भरने से यह पूरी तरह बंद है। यहां से वाहन निकालना भी जंग जीतने से कम नहीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गंदे पानी से गड्डों का पता नहीं चल पाता। कई बार वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो चुक ेहैं। इस समस्या से कई बार सरपंच को अवगत कराया गया। रहीम बख़्श, लीलाराम, जावेद खान, लवली, साकिर हुसैन आदि ने झिरका खंड विकास पंचायत अधिकारी से शिकायत कर इस पानी की निकासी कराने और रास्ते को पक्का कराने की मांग की है। इस बारे में फिरोजपुर झिरका के खंड पंचायत अधिकारी दिगंबर कुमार ने बताया कि सचिव को खेड़ा गांव में रास्ते में भरे पानी की निकासी करने और सरपंच से मिलकर पक्का कराने के लिए एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed