फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging in parks causes inconvenience; demand for water harvesting.

Noida News: पार्कों में जलभराव से परेशानी, वाटर हार्वेस्टिंग की मांग

Tue, 25 Aug 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in parks causes inconvenience; demand for water harvesting.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा एक के पार्क में भरा बारिश का पानी ।  स्रोत  निवासी
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 के पार्कों में बारिश के बाद होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रमोद भाटी ने बताया कि बारिश के बाद पार्कों में 10 से 12 दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे बदबू फैलने के साथ पार्कों की सुंदरता भी प्रभावित होती है। लंबे समय तक जलभराव के कारण लोगों को पार्क में टहलने और बच्चों को खेलने में परेशानी होती है। आरडब्ल्यूए ने सभी पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने का अनुरोध किया है। इससे बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाने और भूजल स्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी। आरडब्ल्यूए ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्राधिकरण से आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed