फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging damaged 800 meters of the Tosham and Ladwa Sultanpur roads, and a 3 kilometer stretch of the Mangali Road caved in

Noida News: जलभराव से तोशाम व लाडवा-सुल्तानपुर रोड का 800 मीटर हिस्सा टूटा तो मंगाली रोड का 3 किलोमीटर टुकड़ा धंसा

Fri, 17 Oct 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging damaged 800 meters of the Tosham and Ladwa Sultanpur roads, and a 3 kilometer stretch of the Mangali Road caved in
हिसार। क्षतिग्रस्त हुए तोशाम रोड पर डाली गई मिट्टी व गुजरते वाहन।

विज्ञापन
हिसार। लगातार लंबे समय तक जलभराव रहने से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से तोशाम व लाडवा-सुल्तानपुर रोड का 800-800 मीटर का टुकड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि मंगाली रोड का करीब 3 किलोमीटर का टुकड़ा जगह-जगह से धंस गया है। अब बीएंडआर की तरफ से इन हिस्सों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। पुनर्निर्माण के दौरान रोड का लेवल भी ऊपर उठाया जाएगा।
मानसून के दौरान ड्रेन टूटने से हिसार-तोशाम रोड पर जलभराव हो गया। कई दिनों तक पानी की निकासी न होने से भोजराज के पास करीब 800 मीटर लंबा रोड बुरी तरह से टूट गया। इसके अलावा लाडवा-सुल्तानपुर रोड का भी 800 मीटर टुकड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। अब तोशाम रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए 1.10 करोड़ रुपये और लाडवा सुल्तानपुर रोड के टूटे हुए टुकड़े के पुनर्निर्माण के लिए करीब 80.86 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। अधिकारियों की मानें तो पुनर्निर्माण के समय सड़क का लेवल मौजूदा से एक-एक मीटर ऊपर उठाया जाएगा।
विज्ञापन

-------
भूजल स्तर ऊपर आया, भारी वाहन भी गुजरे, रोड धंसा
मानसून के दौरान भूजल स्तर काफी ऊपर आ गया। इसी दौरान मंगाली रोड से भारी वाहन भी गुजरे जिस कारण से रोड का करीब 3 किलोमीटर हिस्सा जगह-जगह से धंस गया। अब हिस्से का दोबारा से निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा बालसमंद रोड भी जलभराव की वजह से 3 जगहों से टूट गया। अब विभाग इन हिस्सों को फिर से बनवाएगा। अधिकारियों की मानें तो ये हिस्से सीसी से बनाने का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। साथ ही इस रोड के लिए ड्रेन का भी निर्माण करवाया जाएगा। उधर गांव मात्रश्याम के पास 6 सड़कों पर अभी भी पानी भरा हुआ है। विभाग के मुताबिक इन सड़कों से पानी की निकासी होने के बाद ही इनकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत के लिए लगाए दो टेंडर
उधर नगर निगम ने अपनी सड़कों की मरम्मत के लिए 40-40 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए हैं। टेंडर खुले चुके हैं। अब सिर्फ एजेंसियों को बैंक गारंटी जमा करवानी है। इसके बाद एजेंसियां सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर देंगी।

------
लंबे समय तक जलभराव से कुछ सड़कों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अब उन सड़कों का दोबारा से निर्माण ही करना पड़ेगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय मंजूरी के लिए भिजवाए जा रहे हैं।
- जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर।
------
निगम की सड़कों की मरम्मत के लिए दो टेंडर लगाए गए थे। जल्द ही टेंडर अलॉट कर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed