फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water reaches the lake of Okhla Bird Sanctuary, migratory birds will gather there.

Noida News: ओखला पक्षी विहार की झील में पहुंचा पानी, प्रवासी पक्षियों का लगेगा जमघट

Thu, 13 Nov 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Water reaches the lake of Okhla Bird Sanctuary, migratory birds will gather there.
ओखला पक्षी विहार की झील में पहुंचा पानी, प्रवासी पक्षियों का लगेगा जमघट
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक झील का पानी सूख गया था
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सर्दी की दस्तक तेज होते ही प्रवासी परिंदे भी दिल्ली-एनसीआर पहुंचने लगे हैं। पिछले दिनों सूखी पड़ी ओखला पक्षी विहार की झील में पानी आ चुका है। ऐसे में प्रवासी परिंदों को दूसरी जगह का रुख नहीं करना होगा।
इन दिनों ओखला पक्षी विहार का नजारा बहुत सुंदर दिखाई दे रहा है और पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। बतादें कि सर्दी की शुरुआत होते ही जब पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाती है तो पानी में रहने वाले प्रवासी परिंदे उत्तर भारत की ओर अपना रुख करते हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में बनी झीलों और आसपास का नजारा देखने लायक होता है। यहां पर प्रवासी परिंदे अधिक संख्या में पहुंचते हैं और सर्दियों का समय यहीं पर रहकर बिताते हैं। हर साल अक्तूबर के अंत से ही प्रवासी परिंदे आने लगते थे लेकिन इन दिनों अक्तूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक ओखला पक्षी विहार की झील का पानी सूख गया था और सूखी झील में सिर्फ कंकरीट के अलावा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में प्रवासी परिंदों को दूसरी जगह का रुख करना पड़ रहा था। पानी आने के बाद से परिंदों के दीदार को पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

इन पक्षियों का होगा स्वागत

ओखला पक्षी विहार में येलो वैगटेल, ग्रीन सैंडपाइपर, ब्लैक बर्ड टर्न, यूरोपियन मार्श हैरियर, ग्रे-लेग गूज, पिनटेल, रेड ब्रेस्टेड फ्लाईकैचर, नारंगी कैचर, पेट्रोनिया, बार हेडेड गूस, नॉर्दन सोबलर, एशियन कोयल, नॉर्दन लैपविंग, ग्रे हेरॉन, ब्लैक काइट, कॉमन पोचार्ड, यूरेशियन कूट, स्टार्लिंग्स सहित अन्य परिंदे मीलों का सफर तय कर अपने छोटे-बड़े झुंड के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed