फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water level reduced but still there is danger of flood, NDRF team returned

Noida News: जल स्तर घटा पर अभी भी बाढ़ का खतरा, एनडीआरएफ की टीम लौटी

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Water level reduced but still there is danger of flood, NDRF team returned
जलस्तर घटा पर अभी भी बाढ़ का खतरा, एनडीआरएफ की टीम लौटी
विज्ञापन

- प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पानी उतरने तक रहेंगी तैनात

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है, लेकिन अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। हालांकि प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमों को हटा दिया है। वहीं प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी तैनात रहेंगी। अफसरों का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। फिर से यमुना के जल स्तर पर पढ़ सकता है। यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अभी अलर्ट जारी है। उधर नोएडा के साथ-साथ जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में भी जल स्तर कम होने से स्थिति सामान्य है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार का कहना है कि अगले तीन से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी है। अगर हथिनीकुंड बैराज से फिर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया तो यमुना का जल स्तर बढ़ जाएगा। इस कारण अभी डूब क्षेत्र में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सोमवार को भी सोशल मीडिया और अनाउंमेंट के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी है। अपील की है कि अभी यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में नहीं जाए। जो लोग हिंडन के क्षेत्र में रह रहे है। उनको भी बाहर आने को बोला गया है।
विज्ञापन

सभी टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है। इस कारण एनडीआरएफ की टीम को हटा लिया गया है। हालांकि टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed