Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water is being supplied for only one hour instead of three hours

Noida News: तीन घंटे की जगह महज एक घंटे आ रहा पानी

Mon, 09 Nov 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Water is being supplied for only one hour instead of three hours
सुबह-शाम की जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकर और बोतलबंद पानी का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन


कई सेक्टरों में ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच रहा पानी, सीवर ओवरफ्लो से भी लोग परेशान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिवाली का त्योहार बीतने के बाद भी शहर के कई सेक्टरों में पानी की किल्लत दूर नहीं हुई है। त्योहार से पहले अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। निवासियों का कहना है कि पहले जहां करीब तीन घंटे पानी की आपूर्ति होती थी, वहीं अब मुश्किल से एक घंटे ही पानी मिल पा रहा है। कम प्रेशर के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। सुबह और शाम की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को निजी टैंकर मंगवाने और बोतलबंद पानी खरीदने का सहारा लेना पड़ रहा है।

सेक्टर-71 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जगदीश ने बताया कि पानी की आपूर्ति का समय कम होने के साथ उसका प्रेशर भी काफी गिर गया है। इससे घरों की ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों को सुबह की दिनचर्या, खाना बनाने और दूसरे घरेलू कामों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-11 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पानी की आपूर्ति का कोई निश्चित समय और दबाव नहीं है। कई बार मोटर चलाने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। पहले तीन घंटे तक सप्लाई होने से परिवार अपनी जरूरत के अनुसार पानी जमा कर लेते थे, लेकिन अब एक घंटे की आपूर्ति में घरों की टंकियां भी पूरी नहीं भर पा रही हैं। जिन परिवारों के पास पानी जमा करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उनकी मुश्किलें अधिक बढ़ गई हैं। कई निवासियों को निजी टैंकर मंगवाने या बोतलबंद पानी खरीदने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवेज पंप दो दिन से बंद, ओवरफ्लो से उद्यमी परेशान

सेक्टर-10 में भी सीवेज व्यवस्था चरमराने की शिकायत सामने आई है। यहां उद्योग संचालित करने वाले उमेश बत्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों से सेक्टर का सीवेज पंप काम नहीं कर रहा है। इसके चलते शौचालयों के फ्लश काम नहीं कर रहे हैं और सीवर लाइनें ओवरफ्लो होने लगी हैं। वहीं, सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार के आर ब्लॉक में भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ गई है। इससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed