फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water entered relief camps as well, government failed: Congress

राहत कैंपों में भी पानी घुसा, सरकार विफल : कांग्रेस

Thu, 04 Sep 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Water entered relief camps as well, government failed: Congress
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर बाढ़ प्रबंधन में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और राजधानी डूबने की कगार पर है लेकिन सरकार के इंतजाम नाममात्र के हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए राहत कैंप भी पानी में डूबे हैं। इनमें भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं नदारद हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने 31 अगस्त को बाढ़ की रोकथाम के संबंध में सरकार की तैयारी नाकाफी होने की चेतावनी दी थी लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हजारों लोग बेहाल हैं और सरकार सिर्फ कैमरों के सामने राहत कार्य दिखाने तक सीमित है। बदरपुर खादर, गढ़ी मांडू, उस्मानपुर, जमुना बाजार, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री, आईएसबीटी, विश्वकर्मा कॉलोनी, आईटीओ, दिल्ली सचिवालय और कालिंदी कुंज सहित कई इलाके डूब चुके हैं। भाजपा सरकार 2023 में केजरीवाल सरकार की तरह ही विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed