फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   water crisis in papra gaon

पापड़ा में पेयजल संकट

Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
water crisis in papra gaon
पापड़ा में पेयजल संकट
विज्ञापन

पिनगवां। सरकार द्वारा पीने के पानी पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पिनगवां खंड के अधिकतर गांवों में पीने का पानी भी नसीब नहीं हैं। खंड के गांव पापड़ा की महिलाएं एक किलीमीटर दूर से मटके में पीने का पानी भर कर लाने के लिए मजबूर हैं।
पिनगवां कस्बे से मात्र दो किलोमीटर दूर लगभग 5 हजार की आबादी वाला गांव पापड़ा अरावली की पहाड़ी पर बसा है। काफी समय से गांव के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जमीनी पानी खारा होने और गांव के वाटर चैंबर में पर्याप्त पानी नहीं आने की वजह से महिलाओं को करीब एक किलोमीटर दूर गांव मामलीका के जंगल में बने कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि जो संपन्न वर्ग से हैं उन्होंने अपने घरों में वाटर टैंक बनवा रखा है उनमें टैंकरों से पानी भरवा लेते हैं लेकिन यह सभी से संभव नहीं। टैंकरों पर लोगों को हजारों रुपये महिने का खर्च आता है। गांव में रेनीवेल का चेंबर है लेकिन आठ दिन में एक बार चेंबर में पानी आता है।
विज्ञापन

समाज सेवी बल्लू का कहना है कि हमारे गांव को रेनीवेल से जोड़ा हुआ है बीच में लोगों ने लाइन में अवैध कनेक्शन किये हुए हैं। गांव के वाटर चैंबर को रेनीवेल की मैन लाइन से जोड़ने की बजाए दूसरी पाइप लाइन से जोड़ा हुआ है, जिसकी वजह से पानी बहुत कम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के अली मोहमद का कहना है कि गांव में पानी की गंभीर समस्या है आज भी पूरा गांव कुएं के पानी पर निर्भर हैं।
आस मोहम्मद का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या सबसे बड़ी है अगर नसीरपुरी से गांव चेंबर का कनेक्शन हो जाये पानी समस्या किसी हद तक खत्म हो जाएगी।

------------------
गांव के रैनीवैल का वाटर चेंबर बना रखा है, जिसमें पानी छोड़ा जाता है। लोगों को किन कारणों से पानी नहीं मिल रहा है वह इसकी जांच कराएंगे। अगर इसमें कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को हर हालत पीने का पानी मुहैया कराई जाएगी।
जनक राज, एसई पब्लिक हेल्थ पलवल रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed