{"_id":"608455748ebc3ea1d8673504","slug":"water-crisis-in-khan-mohammadpur-for-last-three-years-mewat-news-noi57885305","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान मोहम्मदपुर में तीन साल से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान मोहम्मदपुर में तीन साल से पेयजल संकट
विज्ञापन
नगीना। खान मोहम्मदपुर गांव में बीते 3 साल पहले बने चेंबर में सिर्फ उद्घाटन के दिन पानी आया था। इसके 3 साल बीत जाने के बाद आज तक पानी नहीं आया है। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। रमजान के महीने में सरकार बिजली पानी पर्याप्त देने का वादा जरूर करती है। लेकिन इस गांव में तीन साल बीत जाने के बाद भी पानी नहीं आया है।
ग्रामीण डाक्टर शहजाद, साकिर हुसैन, लियाकत अली ने बताया पिछले 3 सालों से गांव के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव को रेनीवेल परियोजना से जोड़ रखा है। तीन साल पहले गांव में एक बूस्टिंग स्टेशन बना दिया था। फिर भी पिछले 3 सालों से एक बूंद पानी तक नहीं आया। इस कारण ग्रामीण 1000 से 1200 में टैंकर मंगाकर पानी पीने को मजबूर हैं।
उन्होंने बता कि कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ रोड पर उतरकर रोष प्रकट करेंगे। वहीं विभाग के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि पाइप लाइन का निरीक्षण करवाकर ठीक करा कर गांव वालों को जल्द पानी मुहैया कराया जाएगा। गांववालों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।