फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water crisis: Angry people vandalized Chhatarpur Jal Board office

जल संकट : गुस्साए लोगों ने छतरपुर जल बोर्ड कार्यालय में की तोड़फोड़

Sun, 16 Jun 2024 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Water crisis: Angry people vandalized Chhatarpur Jal Board office
आतिशी ने भाजपाइयों का हाथ बताया, पुलिस को वीडियो सौंपकर की शिकायत
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में जल संकट के कारण जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को गुस्साए लोगों ने छतरपुर स्थित जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने मटके फेंककर कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कर्मचारियों को मौके से भागना पड़ा।
वहीं, इस घटना के बाद जल मंत्री आतिशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कार्यालय पर प्रदर्शन करने के दौरान तोड़फोड़ की। भाजपाइयों ने बोर्ड कार्यालय में मटके फेंके और शीशे तोड़ दिए। घटना में भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का हाथ है। तोड़फोड़ के दौरान रमेश बिधूड़ी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद थे। तोड़फोड़ के संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत की गई है और घटना के संबंध में वीडियो भी सौंपा गया है। आतिशी ने मामले में रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन


पेयजल संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार : आतिशी

आतिशी ने पेयजल संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वह आपूर्ति प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा ने पहले हरियाणा से पानी रुकवाया। इसके बाद पाइप लाइन को तोड़ने का कार्य किया और अब जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। दिल्ली इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रही है। इस मुश्किल समय में भाजपा दिल्ली वालों को परेशान कर रही है। भाजपा लगातार लोगों को पानी के लिए तरसाने की साजिश रच रही है। भाजपा की ओर से हरियाणा सरकार से पानी न भेजने के लिए कहा गया है। इस कारण वजीराबाद बैराज में एक बूंद पानी नहीं बचा है। वहीं, भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली में पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed