फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water connections will have to be given to 500 houses daily: DM

रोजाना 500 घरों में देने होंगे पानी के कनेक्शन: डीएम

Tue, 04 Apr 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Water connections will have to be given to 500 houses daily: DM
फोटो:
विज्ञापन

रोजाना 500 घरों में देने होंगे पानी के कनेक्शन: डीएम
- जिलाधिकारी ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति और बिजली विभाग संग बैठक में दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा। पाइप पेयजल योजना के तहत जिले में रोजाना 500 पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। सोमवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में इस बाबत निर्देश दिए। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और आपूर्ति सामान्य रखने के निर्देश दिए।

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण मिशन है। ऐसे में सभी अधिकारी अपनी कार्य योजना तैयार कर लें। ताकि जिले में मिशन को सफल बनाया और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। योजना की डीपीआर को उनके माध्यम से स्वीकृत के लिए शासन को भेज दें। ताकि घर-घर तक जल जीवन मिशन का लाभ पहुंचाया जा सके। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पाइप पेयजल योजना के तहत कम से कम 500 पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य तय करें। वहीं अधिशासी अभियंता जल निगम ने डीएम को जानकारी दी कि जिले के 78 में से 76 ग्रामों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जो शासन को भेजी जा चुकी है। इनमें से 63 गांवों की डीपीआर को शासन ने मंजूरी भी दे दी है। वहां काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने विद्युत विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू करें। किसी भी स्तर पर बिजली चोरी नहीं मिलनी चाहिए। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिले में बिजली आपूर्ति सामान्य होनी चाहिए। ताकि उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। गर्मी में बिजली आपूर्ति की कार्य योजना अभी से तैयार कर लें। अगर किसी बिजली घर पर भार अधिक है तो वहां व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed