फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water connections will be cut for defaulters of more than one lakh

एक लाख से ज्यादा के बकायेदारों के कटेंगे पानी के कनेक्शन

Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water connections will be cut for defaulters of more than one lakh
नोएडा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को जल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक लाख से ज्यादा के बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के भूखंडों के बकायेदारों से संपर्क कर बकाया जमा कराएं। रिकवरी सर्टिफिकेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व से समन्वय बनाकर कार्रवाई करें। साथ ही, बकाया जमा नहीं कराने वालों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घरेलू पानी कनेक्शन में मीटर लगाने का काम शुरू किया जाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा की गई अब तक की प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। साथ ही, महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि वह तीनों खंडों में क्रियाशील 75 नलकूपों का 15 दिसंबर तक निरीक्षण करें। साथ ही, जल खंड प्रथम को 28 नलकूपों की फिर से बोरिंग के लिए इसी माह निविदा आमंत्रित करें।
विज्ञापन

गंगाजल के तीसरे चरण की परियोजना की समयसीमा के साथ कार्ययोजना पेश करने के लिए उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधक, जल बाह्य संस्था को निर्देशित किया। स्पष्ट किया कि यह कार्ययोजना अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जल खंड-1,2 और 3 में गंगाजल और जल बाह्य संस्था को समयसीमा के साथ ही शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed