फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warning of SP-RLD candidate if crime of ruling party is not stopped will commit suicide with family

नोएडा: सपा-रालोद प्रत्याशी की चेतावनी, सत्ताधारी पार्टी का जुर्म नहीं रुका तो परिवार के साथ करूंगा आत्महत्या 

Mon, 07 Feb 2022 10:16 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा 
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा  Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 10:16 PM IST
सार

सपा-रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि नोएडा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार जनता का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन यह सपोर्ट राजा का बेटा व नोएडा प्रशासन और पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन
Warning of SP-RLD candidate if crime of ruling party is not stopped will commit suicide with family
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सपा-रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा विधानसभा से सपा-रालोद उम्मीदवार सुनील चौधरी ने भाजपा विधायक पंकज सिंह व पुलिस प्रशासन पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है। यदि उन्होंने शीघ्र अति शीघ्र जुल्म बंद नहीं कराए तो वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेंगे। इसका जिम्मेदार नोएडा कमिश्नरेट के पुलिस अफसर और चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। वह सोमवार शाम को सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार जनता का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन यह सपोर्ट राजा का बेटा व नोएडा प्रशासन और पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। वे सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घर जाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-16 में एक कार्यकर्ता के घर पर रात 2:00 बजे जाकर उसको डराया और धमकाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा पुलिस प्रशासन भाजपा के लिए एजेंट का काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग मुख्य आयुक्त से शिकायत करने के बावजूद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एडीसीपी रणवीर सिंह व दो कोतवाल समेत कई अफसरों के लिए हटाने को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक उनको यहां से नहीं हटाया गया है। यदि इन अफसरों के रहते चुनाव होता है तो पूरी तरह धांधली होगी और निष्पक्ष नाम का रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा ही हुआ और आगे भी चलता रहा तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे और इसके जिम्मेदार चुनाव आयोग रिटर्निंग ऑफिसर पुलिस कमिश्नर एडीसीपी वे दो कोतवाल होंगे। जिनके लिए आत्महत्या करने से पहले पत्र लिख कर जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed