फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   warehouse will be finished, ration will be delivered directly to shop

गोदाम होंगे खत्म, सीधे दुकानों पर पहुंचेगा राशन

Tue, 23 Mar 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
warehouse will be finished, ration will be delivered  directly to shop
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने दुकानों पर राशन पहुंचाने की व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव किया है। अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के भंडारण गोदाम से राशन सीधे दुकानों तक पहुंचेगा। एक अप्रैल से सरकार का सिंगल स्टेज बदलाव लागू होगा। नए नियम से जिले में चार गोदाम बंद होंगे।
विज्ञापन

जिले में सरकारी राशन वितरण की 371 दुकानें हैं। कुछ साल पहले एफसीआई से राशन गोदाम पर पहुंचता था। वहां से विक्रेता स्वयं राशन लेकर जाते थे। करीब दो साल पहले सरकार ने इसमें बदलाव किया और दुकानों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। एक ठेकेदार एफसीआई से गोदाम तक और दूसरा ठेकेदार गोदाम से दुकानों तक राशन पहुंचता था। जिले में चार गोदाम बिसरख, दादरी, जेवर और दनकौर में हैं। सभी गोदाम किराए पर हैं। हर माह लाखों रुपये का किराया दिया जाता है। राशन पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट पर भी काफी पैसा खर्च होता है। सरकार ने इस खर्च को कम करने के लिए सिंगल स्टेज बदलाव किया है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से यह बदलाव लागू होगा। कार्ड धारकों को पुरानी व्यवस्था पर ही राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed