{"_id":"69123367c709f22c590f85c7","slug":"ward-6-team-won-the-cricket-competition-na-news-c-246-1-sknl1018-146609-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वार्ड छह की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वार्ड छह की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जीत की खुशी का इजहार करते खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नशा विरोधी मुहिम के तहत नशे से नाता तोड़ो खेल से नाता जोड़ो वार्ड स्तरीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें फाइनल मैच में वार्ड छह की टीम ने वार्ड दो को 49 रन से पराजित किया।
फाइनल मैच में वार्ड छह के बल्लेबाज हैप्पी की ओर से बनाए गए नाबाद 42 रन व विजय के 31 रनों की बदौलत टीम ने आठ ओवर में 96 का स्कोर खड़ा कर दिया। वार्ड छह के गेंदबाज रवि द्वारा की गई बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वार्ड दो की टीम मात्र 47 रन पर ढेर हो गई। वार्ड 2 की तरफ से राजू ने ही सर्वाधिक 13 रन बनाए। प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए हैप्पी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हैप्पी ने नाबाद रहते हुए 57, 43 व 42 की पारियां खेली। हैप्पी ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का नमूना देते हुए सात कैच भी किए।
एसएचओ प्रमोद कुमार ने विजेता वार्ड 6 को नकद इनाम व शील्ड प्रदान की। वार्ड दो टीम को उपविजेता की शील्ड व नकद इनाम दिया गया। अलग-अलग मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन नायब सैनी, मंगतराम सैनी, हंसराज चौहान ने कहा टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया। इस दौरान समाजसेवी धर्मपाल सैनी, नरेश बक्शी, सुधीर भल्ला, संजय राठी, महावीर सिंह, कंवल सैनी व अमित सेतिया मौजूद रहे।