फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wanted accused arrested in POCSO case

Noida News: पोक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in POCSO case
- आरोपी नाबालिग पीड़िता को बिहार ले गया था, मई 2024 से था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पोक्सो-बलात्कार मामले में वांछित आरोपी साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय निवास सिंह को दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है। वह नाबालिग लड़की को बहलाकर बिहार ले गया था। आरोपी मई, 2024 में मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। अदालत ने उसे घोषित बदमाश घोषित कर दिया था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़िता की मां ने 28 मई, 2024 को स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई, 2024 की दोपहर को उसकी सबसे छोटी 17 वर्षीय बेटी लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। स्थानीय पुलिस ने 15 दिनों की जांच के बाद नाबालिग अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने बताया कि आरोपी निवास सिंह ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया और उसका यौन उत्पीडऩ भी किया। मामले में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के मामला दर्ज किया था। 26 अप्रैल 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा बदमाश घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तुशीर व एसआई सतेंद्र की टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पता किया कि आरोपी लक्ष्मी नगर, दिल्ली में है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------------------
मोबाइल की दुकान पर करता था काम
वह स्वरूप नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वहां से वह नाबालिग लड़की को बहलाकर पटना, बिहार ले गया। कुछ दिनों बाद जब वह दिल्ली वापस आया तो स्थानीय पुलिस ने लड़की का पता लगा लिया। तब से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में छिपकर दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक मोबाइल की दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed