फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Walls collapsed and drains broken by storms are becoming obstacles.

पीसीसी : आंधी तूफान से गिरीं दीवारें-टूटी नालियां बन रहीं बाधा

Tue, 04 Aug 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Walls collapsed and drains broken by storms are becoming obstacles.
फोटो
विज्ञापन

-सेक्टर 51, 36 समेत अन्य सेक्टरों में अभी भी नहीं सुधरे हालात

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और नालियां टूट गई हैं। ये टूटी दीवारें और नालियां अब बड़े हादसों का कारण बन रही हैं। हफ्तों पहले हुए नुकसान के बावजूद इनकी मरम्मत अब तक नहीं की गई है।


सेक्टर-36 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता ने बताया कि वर्क सर्किल-3 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-36 की मॉडल रोड (शशि चौक) में बनी नाले की दीवार अप्रैल में मरम्मत की गई थी। बीते दिनों तेज बारिश के कारण यह दीवार फिर से टूट गई। दीवार में मजबूती न होने और मिट्टी के गीले होने के कारण यह बार-बार गिर रही है। उनका कहना है कि वरिष्ठ प्रबंधक, कार्य सर्किल-3 से इसकी जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। इसी तरह सेक्टर-51 के सी ब्लॉक से गुजरने वाली ग्रीन बेल्ट की दीवार पिछली आंधी-तूफान में ढह गई थी। दीवार का मलबा सीधे नाली में गिरने से वह पूरी तरह भर गई है। कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण ने मलबा नहीं हटाया है। इस कारण नाली से पानी का निकास बाधित हो गया है। यह समस्या केवल एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य कई सेक्टरों में भी दीवारें और नालियां ढही हुई हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन


कभी भी गिर सकते हैं एक पेड़ और विद्युत पोल
बता दें, सेक्टर-51 के सी ब्लॉक में एक पेड़ पिछले दिनों जमीन से लगभग उखड़ कर झुक गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह कभी भी गिर सकता है, ऐसे में निवासियों ने उद्यान विभाग से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है। इतना ही नहीं इसी तरह एक विद्युत पोल भी नीचे से गलने के कारण झुक गया है, लेकिन उसे अभी तक नहीं हटाया गया, यदि गिरा तो सेक्टर की लाइट बुरी तरह बाधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे सेक्टर में पिछले दिनों आई आंधी तूफान के दौरान ग्रीन बेल्ट की दीवार गिर गई थी, उसका मलबा नाली में गिरने से प्रवाह रूक गया।
-नानक चंद, सेक्टर-51
मेरे घर के पास लगा विद्युत पोल नीचे से गल चुकी है, हटाने के लिए विेदयुत निगम से शिकायत की, लेकिन नहीं हटा, वह कभी भी गिर सकता है। -राम पाल, सेक्टर -51
सेक्टर 36 शशि चौक के पास एक दीवार बार बार गिरती है, जिसके चलते मलबा नाली में चला जाता है और निकासी नहीं हो पाती है-सुनील अरोड़ा, सेक्टर -36
हमारे सेक्टर में कई जगह नाली बनाने के लिए काम शुरू हुआ. जब बारिश आई तो अधूरे छूटे काम के चलते मिट्टी धंस गई, जिससे गड्ढा हो गया-राज सिंह, सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed