फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wake up... Another lesson from not wearing a helmet

Noida News: जागिए... हेलमेट न लगाने से गई एक और जान

Sun, 02 Nov 2025 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wake up... Another lesson from not wearing a helmet
सड़क हादसे व उनमें मरने वालों की संख्या में इजाफा लोगों पर कोई असर नहीं डाल रहा। हेलमेट न पहनने की गलती शनिवार को भी एक बाइक सवार के लिए भारी पड़ गई। सादाबाद में डिवाइडर से सिर टकराने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में यह रोज की स्थिति है। ऐसे सैकड़ों परिवार हैं, जिन्होंने हादसे में कमाने वाला ही खो दिया। उनकी पत्नी, बच्चे या पिता को घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।
विज्ञापन







केस-1

छह माह की बच्ची को छोड़ गए बेटा-बहू :

चंदपा के गांव कुंवरपुर के रहने वाले बनवारी की कहानी हृदय को झंकझोर देने वाली है। एक ही हादसे ने उनका सबकुछ छीन लिया। बेटा-बहू छह की बच्ची को छोड़कर चले गए थे, जो अब ढाई साल की है। छह नवंबर 2023 को अलीगढ़-आगरा बाइपास पर बनवारी के बेटे विष्णु व विष्णु की पत्नी नगमा की सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी। दोनों संभल से बाइक पर गांव से लौट रहे थे। नगमा के हाथ में छह माह की खुशबू थी। रास्ते में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बच्ची उछल कर दूर जा गिरी। विष्णु व नगमा दोनों की मौत हो गई। पिता के अनुसार विष्णु घर में बड़ा था तथा उसी पर सारी जिम्मेदारी थी। अब तक परिवार भावनात्मक व आर्थिक रूप से दोनों की मौतों से उभर नहीं पाया है। बनवीर ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर चलें तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2

16 साल की उम्र में संभालनी पड़ी घर की जिम्मेदारी :

दो साल पहले पिता की सड़क हादसे की मृत्यु के बाद 16 वर्ष के सोनू को अपनी मां तीन भाई बहनों की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। जो उम्र पढ़ाई की थी, उसमें मेहनत मजदूरी की और अभी भी कर रहा रहा है। सासनी के गांव ततारपुर मोहरिया के रहने वाले अशोक कुमार(35) की आठ मई 2023 को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। घटना के वक्त वे बाइक से गांव के ही बाबूलाल के साथ काम से पाली रजापुर बैंक जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर की चोट के कारण हालत गंभीर थी। इसलिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ऐसे में सोनू ने छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी उठाई और पढ़ाई छोड़ काम कर निकल गया। सोनू ने भी लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed