{"_id":"6b05b38b7ed41f57260dac1a","slug":"wait-for-ownership-rights-continues-for-supertech-flat-buyers-noida-news-c-1-noi1095-4967647-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक के फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलने का इंतजार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक के फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलने का इंतजार बढ़ा
विज्ञापन
गुलशन कुमार
शीर्ष कोर्ट ने सुनवाई के लिए विशेष पीठ के गठन का दिया आदेश
18 हजार से अधिक खरीदारों की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सुपरटेक के अधूरी आवासीय परियोजनाओं में फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हजारों परिवारों को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मामले को अलग करते हुए विशेष पीठ को सौंपने के आदेश दिए हैं। ऐसे में सुनवाई में अब और लंबा समय लगने की आशंका के बीच फ्लैट धारकों को फ्लैट मिलने का इंतजार फिर से बढ़ गया है।
दरअसल, 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुपरटेक के अधूरी आवासीय परियोजनाओं से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित करने की बात कही। इस फैसले के बाद सालों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे घर खरीदारों में निराशा बढ़ गई है। निवासियों को आशंका है कि अब नई पीठ की सुनवाई के दौरान नए सिरे से फिर सुनवाई का दौर शुरू होगा, जो कि फिर एक लंबी अवधि तक घसीटा जाएगा।
बता दें, सुपरटेक के कर्ज में डूबने के बाद कंपनी के 16 अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) को सौंपी गई थी। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के आदेश के बाद खरीदारों को उम्मीद जगी थी कि अब उनके फ्लैटों का निर्माण जल्द पूरा होगा। करीब 23 महीने बीतने के बाद भी कई परियोजनाओं में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से खरीदारों की चिंता बढ़ गई। इन परियोजनाओं में 18 हजार से अधिक फ्लैट खरीदार अपने घर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये 16 परियोजनाएं अधूरी
सुपरटेक की जिन 16 परियोजनाओं को पूरा कराने का मामला चल रहा है, उनमें केपटाउन, रोमानो, नॉर्थ आई, स्पोर्ट्स विलेज, मिकासा, मेरठ स्पोर्ट्स सिटी, ग्रीन विलेज मेरठ, अपकंट्री, सिजार, इको विलेज-2, इको विलेज-3, इको विलेज-1, इको सिटी, हिल टाउन, अरावली और रिवर क्रेस्ट शामिल हैं।
हम सालों से अपने फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, अभी किराया और समय दोनों बढ़ता जा रहा है। -गुलशन कुमार, फ्लैट खरीदार, नॉर्थ आई
हमारी सोसाइटी में अभी दो टावर बनना बाकी है। 2022 से काम काज बंद है। उम्मीद जताई गई है कि 15 जनवरी से पहले काम शुरू हो जाएगा।-लोकेंद्र राठौर, सुपरेटक रोमानो सोसाइटी
हम लंबे समय से अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। निर्णय में देरी का असर हमारी जेब पर पड़ रहा है।-आयोग रस्तोगी, सुपरटेक इकोविलेज
आठ हजार फ्लैट बनने थे जिसमें से पांच हजार ही पूरे हुए। पिछले पांच सालों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। फैसले के बाद सुनवाई और लंबी जा सकती है। -प्रवीण भारद्वाज, सुपरेटक केप्टाउन, सेक्टर 74
प्रोजेक्ट कब पूरा होगा
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सा प्रोजेक्ट कब पूरा होगा और किसमें निर्माण कार्य कब शुरू किया जाएगा। खरीदारों को आस थी कि मामले में जल्द निर्णय आएगा और निर्माण कार्य को लेकर स्थिति साफ होगी लेकिन सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित होने की खबर से एक बार फिर अनिश्चितता बढ़ गई है। - अभिषेक कुमार, अध्यक्ष, नेफोवा