Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   voter list issue

Noida News: अंतिम मतदाता सूची जारी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

Fri, 10 Apr 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
voter list issue
अंतिम मतदाता सूची जारी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सम्मुख किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उनको मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। आम नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर जाकर अगले एक सप्ताह तक सूची का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में कुल 15,05,082 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,23,304 पुरुष, 6,81,728 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 5,87,195, दादरी में 6,05,204 और जेवर में 3,12,683 मतदाता हैं।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 743 मतदान केंद्र : दादरी,जेवर और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 743 मतदान केंद्र हैं। इनमें नोएडा में 233, दादरी में 303 और जेवर में 207 मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं, कुल 2,024 मतदेय स्थलों में नोएडा के 811, दादरी के 794 और जेवर के 419 बूथ निर्धारित किए गए हैं। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, कार्यालय प्रभारी अनूप तिवारी, बसपा के जिला महासचिव राजकुमार गुर्जर, विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी, दिलदार अंसारी तथा सीपीआईएम के प्रभारी मुकेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article