फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Voted to make the teacher whom I loved the winner

Noida News: जिस शिक्षक से प्यार, उसे विजेता बनाने को किया मतदान

Mon, 25 Aug 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Voted to make the teacher whom I loved the winner
- अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए जिले के 16 स्कूलाें में हुई वोटिंग, मतदान के लिए कतार में लगे छात्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 के लिए सोमवार को जिले के 16 स्कूलों में वोटिंग हुई। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए स्कूलों में छात्रों ने उत्साह के साथ वोट किया। नोएडा में सेक्टर- 62 स्थित इंडसवैली स्कूल, सेक्टर- 20 इंडियन नेशनल स्कूल, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी, गिझौड़ स्थित शशि ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में वोटिंग हुई। वहीं, ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल, केपी-5 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल, गौड़ सिटी स्थित गगन पब्लिक स्कूल में मतदान हुआ। इसके अलावा केपी-1 के एस्टर पब्लिक स्कूल, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल, फादर एग्नेल स्कूल, डेल्टा-2 के एस्टर पब्लिक स्कूल और उच्च प्राथमिक स्कूल तुगलपुर में मतदान हुआ।
इसके अलावा दादरी स्थित कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मतदान कराया गया। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, बिलासपुर स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चीती और रबूपुरा के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में वोटिंग हुई।
विज्ञापन

मतदान के दौरान इंडसवैली स्कूल की प्रिंसिपल शिखा शर्मा, इंडियन नेशनल स्कूल के प्रिंसिपल विजेंद्र कुमार गुप्ता, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंडी के इंचार्ज राजेंद्र सिंह, शशि ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आरके तिवारी ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। वहीं सेक्टर-3 के एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शरबरी बैनर्जी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को कई पाठ पढ़ाते हैं। केपी-5 के एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी कहा कि छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक के लिए मतदान किया। गगन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल सरदाना ने कहा कि मतदान के लिए छात्रों में काफी उत्साह रहा। एस्टर पब्लिक स्कूल केपी-1 की प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने अमर उजाला की पहल की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल ने कहा कि छात्रों ने लाइन में लगकर वोट के महत्व को समझा। फादर एग्नेल स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य जोजी जोसेफ ने कहा कि पहली बार ऐसे आयोजन से जुड़े हैं। इसी तरह एस्टर पब्लिक स्कूल डेल्टा-2 की प्रधानाचार्य प्रीती शर्मा ने कहा कि पूरी पक्रिया से जुड़कर उन्हें काफी अच्छा लगा। उच्च प्राथमिक स्कूल तुगलपुर के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि अमर उजाला के शिक्षक सम्मान से जुड़ने का अनुभव अच्छा रहा।

कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. छवि सिंह ने कहा कि इस पुरस्कार से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने कहा कि छात्रों ने पहली बार वोट की अहमियत समझी है। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चीती की प्रधानाचार्य डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने इसे शानदार पहल बताया। वहीं सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
मतदान के बाद बोले विद्यार्थी

मुझे पहली बार इसमें शामिल होने का मौका मिला है। सभी ने गोपनीय तरीके से वोटिंग की। - आदित्य तिवारी, इंडसवैली स्कूल
वोटिंग प्रक्रिया दिलचस्प है। छात्रों ने प्रिय शिक्षक को चुनकर टीचर्स डे का उपहार दिया है। - आलोक, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज

प्रिय शिक्षक के लिए मतदान कर अच्छा लगा। इसके जरिये मतदान प्रक्रिया की जानकारी मिली।- रत्नेश पाण्डेय, इंडियन नेशनल स्कूल

वैसे 18 साल की आयु के बाद वोट का अधिकार मिलता है, लेकिन अमर उजाला ने पहले ही मौका दिया। - मुक्ता, कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज

ऐसे आयोजन में पहली बार शामिल हो रहा हूं। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का मौका मिलना गर्व की बात है। - हरिओम,एस्टर पब्लिक स्कूल,केपी-5
वोटिंग करने में काफी अच्छा लगा। कुछ ही देर में वोट पड़ गया। - गरिमा शर्मा, एस्टर पब्लिक स्कूल,सेक्टर-3

अमर उजाला का आभार। उन्होंने हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया।- प्राणवी शर्मा, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल
अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का पहली बार मौैका मिला। मतदान की प्रकिया भी काफी सरल रही। - काव्या भल्ला,गगन पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट

स्याही लगने के बाद मैंने सेल्फी खिंचवाई है। घर में सबको स्याही का निशान दिखाऊंगी। - आरना मिश्रा,फादर एग्नेल स्कूल

मतदान की प्रकिया भी काफी सरल थी। एक मिनट में ही वोट पड़ गया। - आर्यन वरिष्ठ,एस्टर पब्लिक स्कूल केपी एक
वोट डालने के बाद सेल्फी खिंचवाई। अमर उजाला की ओर से अच्छी पहल शुरु की गई है।- ऋद्धिमा चौधरी, एस्टर स्कूल- डेल्टा-2
वोट का महत्व वोटिंग के बाद पता चला।- हुस्नाज, उच्च प्राथमिक स्कूल तुगलपुर
पहली बार इस तरीके से वोट डाला है। - खुशबू,सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज
अपने प्रिय शिक्षक को जीताने के लिए मतदान किया है। - अंशिका, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चीती
ऐसे आयोजन लोकतंत्र के बारे में बताते हैं। - शुभि छौंकर,प्रज्ञान पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed