फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Volleyball: Riya Tripathi selected for Khelo India University Games

वॉलीबाल : रिया त्रिपाठी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित

Sat, 29 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Riya Tripathi selected for Khelo India University Games
रिया त्रिपाठी, खिलाड़ी।
एक से चार दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विवि का करेंगी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में करती हैं तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर की वॉलीबाल खिलाड़ी रिया त्रिपाठी का चयन खेलो इंडिया गेम्स के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक राजस्थान के कोटा में होगी। रिया इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
शहर के दाउदपुर की रहने वाली रिया त्रिपाठी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीपीएड की छात्रा हैं। वह पिछले पांच वर्षों से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। रिया इससे पहले जूनियर नेशनल एवं दो यूथ वाॅलीबाल नेशनल खेल चुकी हैं। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि रिया के पिता विपिन त्रिपाठी मूल रूप से बहराइच के रहने वाले हैं। रिया की माता रेखा त्रिपाठी गृहिणी हैं। यहां दाउदपुर में परिवार रहता है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर बैजनाथ मिश्र, जिला वॉलीबाल संघ के संरक्षक, शंभूनाथ तिवारी, श्रीकुमार मिश्र, अजय राय रवीन्द्र नाथ दुबे, रमेश राय, श्याम नारायण शुक्ल, बृजेश यादव, शिवम, सौरभ, रोली पाठक, राजवीर चौधरी, अभिषेक यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed