फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Visibility zero on expressway, Noida shivering in cold day

Noida News: एक्सप्रेस वे पर दृश्यता शून्य, कोल्ड डे में कांपा नोएडा

Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Visibility zero on expressway, Noida shivering in cold day
एक्सप्रेस वे पर दृश्यता शून्य, कोल्ड डे में कांपा नोएडा
विज्ञापन

- मौसम में आए बदलाव की वजह से कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ी
- रात के साथ दिन के समय में भी पारा भी सामान्य से कम बना हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। घने कोहरे और कोल्ड डे की वजह से गौतमबुद्ध नगर में अगले 48 घंटे ठिठुरन भरे रहने से आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जहां इस दौरान एक्सप्रेसवे पर रात और सुबह के समय दृश्यता कमोबेश शून्य रहेगी। वहीं दिन के समय पारा गिरने की वजह से ठंड भी बनी रहेगी। इस बीच शीतलहर भी बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुद के बचाव के लिए भी अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 16 जनवरी की सुबह तक रेड अलर्ट के चलते घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। ऐसे में तापमान दिन के समय सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम रहेगा। वहीं रात के समय भी पारा चार डिग्री तक पहुंच सकता है। 16 जनवरी के बाद कोई बड़ा बदलाव मौसम में नहीं है। ऐसे में पारा में वृद्धि होना शुरू हो जाएगा। कोहरा भी इसके बाद कम होना शुरू होगा। अभी 48 घंटे तक लेकिन कोहरा घना होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को भी हालात पूरे गौतमबुद्धनगर में असामान्य रहे। इससे जहां वाहनों का संचालन मुश्किल हुआ। सुबह के समय घना कोहरा बना रहा। करीब 12:30 बजे धूप निकली। करीब तीन घंटे रही धूप ने शहर के लोगों को राहत तो दी लेकिन शाम के समय फिर से गलन बढ़ गई। इसका असर बाजारों के अलावा शहर के पार्क, मॉल में भी दिखा। यहां सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ बहुत कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी कोल्ड डे रहेगा। इससे दिन के समय भी रात की तरह ठंड बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed