{"_id":"65f84db39f46cd93bf017e91","slug":"viral-audio-video-and-fsl-report-become-a-noose-around-the-neck-of-elvish-noida-news-c-1-gnd1002-1518753-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वायरल ऑडियो-वीडियो और एफएसएल रिपोर्ट बने एल्विश के गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वायरल ऑडियो-वीडियो और एफएसएल रिपोर्ट बने एल्विश के गले की फांस
विज्ञापन
- कोर्ट में पुलिस ने कहा, यू-ट्यूबर का बाहर रहना वन्य जीवों के लिए खतरनाक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे यू-ट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों के साथ का वायरल वीडियो भारी पड़ गया। इसके साथ ही सपेरों से जुड़े कई लोगों के साथ ऑडियो और बरामद विष की एफएसएल रिपोर्ट उसकी गिरफ्तारी का कारण बनी। सभी साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट के सामने रखकर पुलिस ने कहा कि एल्विश का बाहर रहना वन्य जीवों के लिए खतरनाक है। बाहर रहकर वह साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है। जिसके बार कोर्ट ने एल्विश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बहुचर्चित यू-ट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। तब उसे एहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इसी कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एल्विश सेक्टर-73 स्थित फार्म हाउस पहुंचा। पुलिस की टीम भी वहीं पहुंची। बाद में पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए सेक्टर-29 पुलिस चौकी ले गई। जहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जब मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तब भी उसके चेहरे पर कोई डर का भाव नहीं था।
नोएडा पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को चुपचाप अंजाम दिया। पुलिस को आशंका थी कि अगर एल्विश की गिरफ्तारी की खबर फैल गई तो उसके फॉलोवर्स आकर हंगामा कर सकते हैं। मेडिकल जांच के बाद पुलिस यू-ट्यूबर को लेकर सूरजपुर कोर्ट पहुंची। जहां पुलिस के पक्ष के सामने एल्विश के वकील का तर्क काम नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस ने 150 से अधिक सवाल पूछे
रविवार को सेक्टर-29 पुलिस चौकी पर पूछताछ में पुलिस का पहला सवाल यही था कि आपका सांपों के विष, रेव पार्टी में विष सप्लाई करने और सपेरों के साथ क्या संबंध है। एल्विश ने छूटते ही कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। पुलिस ने इससे संबंधित कई सवाल पूछे गए लेकिन हर बार उसका जवाब वही रहा। पुलिस की टीम ने एल्विश यादव से 150 से अधिक सवाल पूछे। इसमें अधिकतर जवाब में कुछ नहीं बोला। वहीं कुछ सवालों के जवाब हां या ना में दिए। पीएफए केस से जुड़े चार सपेरों व उसके साथी राहुल यादव से जुड़े सवालों को वह टालता रहा। पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं देने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
रेव पार्टी को लेकर भी ली गई जानकारी
बीते तीन नवंबर को रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई का मामला सामने आया था। उस वक्त पुलिस की टीम ने फरीदाबाद से रजिस्टर बरामद किया था। उस वक्त बताया गया था कि रजिस्टर में एनसीआर में 60 से अधिक रेव पार्टी होने की जानकारी थी। उसमें 60 से अधिक मोबाइल नंबर मिले थे। पुलिस ने एल्विश यादव से इसकी जानकारी भी मांगी। पुलिस को इस मामले में कुछ इनपुट भी मिले हैं।
फाजिलपुरिया अभी भी पुलिस के रडार पर
सांप, जहर और रेव पार्टी के मामले में एल्विश के साथ हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। नोएडा पुलिस को फाजिलपुरिया को लेकर कई जानकारी मिली थी। बीते चार नवंबर इस मामले में गिरफ्तार राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह गुरुग्राम में कई पार्टियों में गया था। जहां फाजिलपुरिया भी था। कुछ पार्टियां हरियाणवी गायक के गांव में भी हुई थीं। हालांकि अभी तक इस मामले में फाजिलपुरिया से पूछताछ नहीं हुई लेकिन अभी उसे क्लीनचीट भी नहींं मिली है।
यह है पूरा मामला
बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ 3 नवंबर 2023 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पहले चार संपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार किया था। एल्विश से एक बार पूछताछ की गई। संपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब इस मामले में आरोपी यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।