{"_id":"6af205c670d59ade9a0105b6","slug":"violent-clash-between-two-groups-in-dankaur-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप: दनकौर में दो पक्षों में जमकर घमासान, फायरिंग में युवक घायल, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप: दनकौर में दो पक्षों में जमकर घमासान, फायरिंग में युवक घायल, दो हिरासत में
Mon, 09 Nov 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर, दनकौर/यमुना सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर, दनकौर/यमुना सिटी
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:11 PM IST
सार
ग्राम मिल्क धनोरी में सोमवार को पुराने विवाद पर खूनी संघर्ष हुआ। गली में पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और गोलीबारी भी हुई। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Prv, up 112
- फोटो : ANI
विस्तार
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिल्क धनोरी में सोमवार को पुराने विवाद और गली में पटाखा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की घटना भी सामने आई। इसमें दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रथम पक्ष के दिनेश गली से गुजर रहे थे, तभी द्वितीय पक्ष के उधम की तरफ से गली में पटाखा फेंके जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
घायल उधम सिंह के परिजनों का आरोप है कि प्रथम पक्ष के नवीन ने उन पर फायर किया, जिससे उधम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घायल उधम सिंह की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों द्वारा किए गए एक्स-रे में शरीर के अंदर कोई गोली फंसी होना नहीं पाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अभी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। गोली लगी है या नहीं लगी उसकी जांच की जा रही है।