फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villages will also participate in the development of Yamuna City

Noida News: यमुना सिटी के विकास में गांवों की भी होगी भागीदारी

Tue, 26 Aug 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Villages will also participate in the development of Yamuna City
बेहतर विकास के लिए बनेंगी समितियां, सीईओ के आदेश पर शिकायतें भी दूर करेंगी
विज्ञापन

----------
15 स्थानीय लोग हर समिति में शामिल होंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के गांवों में रहने वाले लोगों की भी भागीदारी विकास में सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए यमुना सिटी में शामिल गांवों में ग्राम्य स्वच्छता एवं विकास समितियां बनाई जाएंगी। सीईओ राकेश कुमार सिंह के आदेश पर गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर समिति में अधिकतम 15 स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा।
सीईओ ने बताया कि गांवों के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए वर्तमान में कोई ऐसी स्थानीय व्यवस्था नहीं है जिसमें सीधे संवाद किया जा सके। गांवों के लोगों से भी नियमित रूप से वार्ता नहीं हो पाती है। ये समितियां यमुना प्राधिकरण और स्थानीय लोगों के बीच सेतु का काम करेंगी। अगर कोई समस्या है तो इसके लिए शिकायतें समितियां कर सकेंगी। आईजीआरएस पर शिकायतों के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि इन समितियों की शिकायतों को प्राथमिकता पर दूर कराया जाए।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि इसके अलावा इन समितियों को यह भी निर्देश रहेगा कि अगर स्थानीय जरूरत के मुताबिक कोई विकास कार्य जरूरी है तो ऐसे में नोडल अधिकारी को जानकारी दें। डिप्टी कलेक्टर को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऐसे में समितियों के सदस्य सीधे संबंधित अधिकारी से बात कर पाएंगे। इन समितियों की शिकायतों और सुझावों की नियमित रूप से समीक्षा भी की जाएगी। खुद अधिकारी भी इन समितियों के सदस्यों से स्थानीय निरीक्षण के समय मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित सेक्टरों में सबसे पहले समितियां
सीईओ के आदेश पर सबसे पहले उन सेक्टरों में समितियां बनाई जा रही हैं जहां विकास कार्य चालू हैं। इनमें सेक्टर-33, 22डी, सेक्टर-10 प्रमुख रूप से शामिल हैं। कुल दो दर्जन समितियां अभी बनाई जानी हैं। इसके बाद महायोजना में शामिल सभी 96 गांवों में समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article