फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers upset due to waterlogging on the way of Jorasi-Rangala, problem not resolved even after complaint in CM window

जोरासी-रंगाला के रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान, सीएम विंडो में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं

Fri, 01 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to waterlogging on the way of Jorasi-Rangala, problem not resolved even after complaint in CM window
Villagers upset due to waterlogging on the way of Jorasi-Rangala, problem not resolved even after complaint in CM window
तावडू। उपमंडल के गांव जोरासी से रंगाला के रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। रास्ते में जल निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। इससे मकानों की नींव भी कमजोर हो रही है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार पंचायत विभाग और सीएम विंडो में शिकायत कर समस्या का समाधान करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, पंचायत विभाग के अधिकारियों ने सीएम विंडो की शिकायत को धता बताते हुए इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जबकि, समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

राजकुमार बलवान, जॉनी, दीपक आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी नहीं होने के कारण उनके मकानों के सामने रास्ते में पानी भरा हुआ है। इसमें मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर पंचायत विभाग में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन पंचायत विभाग की ओर से समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि पंचायत विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं होने पर 17 मार्च को सीएम विंडो में शिकायत की थी। उनके मकान की दीवार के साथ रास्ते में भारी जलभराव की समस्या है। उन्हें डर है कि उनके मकान की दीवार कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। जलभराव से मकान में नमी होने के साथ-साथ पानी का रिसाव भी हो रहा है। राजकुमार ने बताया कि समाधान नहीं होने पर गत 27 अगस्त को उन्होंने दोबारा सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 2 बार सीएम विंडो की शिकायत को विभागीय अधिकारियों ने हल्के में लेते हुए समस्या का कोई समाधान नहीं किया। जलभराव के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने और सीएम विंडो की शिकायत को हल्के में लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में सहायक पंचायत अधिकारी राम सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जोरासी से रंगाला का रास्ता लगभग 27 फिट चौड़ा है, जो उनके कार्य क्षेत्र के अधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed