{"_id":"6afb2bba88b5994e860bcbea","slug":"villagers-stage-a-sit-in-protest-to-get-encroachment-removed-from-cremation-ground-land-allege-collusion-by-the-administration-noida-news-c-491-1-gnd1012-12598-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्मशान घाट की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों का धरना, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्मशान घाट की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों का धरना, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन
-फोटो
- देर रात तक धरनास्थल पर डटे रहे ग्रामीण, पुलिस मनाने में जुटी रही, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वर्षों से लंबित इस विवाद के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण श्मशान घाट पर ही धरने पर बैठ गए। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराने की कोशिश करती रही, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरनास्थल पर डटे रहे।
धरने का नेतृत्व कर रहे हीरा भाटी ने बताया कि श्मशान घाट की जमीन का विवाद वर्ष 1985-88 से चला आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, उस समय तत्कालीन एसडीएम राजवीर बाबा ने गांव में श्मशान घाट के लिए जमीन आवंटित की थी। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा हटवाने के लिए वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में मुकदमे भी दायर किए गए, लेकिन इतने वर्षों बाद भी जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर मामले में जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने और कथित कब्जाधारकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव के लोगों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित जमीन पर कब्जा होने से सार्वजनिक उपयोग का यह महत्वपूर्ण स्थल प्रभावित हो रहा है। शिकायतों और कानूनी कार्रवाई के बावजूद समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर श्मशान घाट की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक जमीन से कथित कब्जा नहीं हटाया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। देर रात तक पुलिस अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को मनाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी और ग्रामीण धरने पर बैठे रहे।
वर्ष 2019 में विधायक ने किया था शिलान्यास
जिस जमीन को लेकर विवाद सामने आया है, उसका वर्ष 2019 में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शिलान्यास किया था। यीडा ने 7.68 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस जमीन पर गांव के बच्चे खेलकूद भी करते हैं।
-- -
-मामले की जांच कराई जा रही है। फाइल को जांचा जा रहा है जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।-दुर्गेश सिंह, एसडीएम