{"_id":"691ccfa04b44a678a50ed8bd","slug":"villagers-demonstrated-for-the-construction-of-the-bridge-na-news-c-5-1-drn1046-837826-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 19 Nov 2025 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
सीला गांव में पुल निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण- स्रोत- ग्रामीण
सीला मोटर पुल निर्माण की मांग करते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया और राजस्व निरीक्षक चित्र सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री और लोनिवि मंत्री को ज्ञापन भेजा। यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत सीला गांव में सतेड़ नदी पर पुल न होने की वजह से ग्रामीण 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर तहसील मुख्यालय यमकेश्वर पहुंच रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल के नेतृत्व में ग्रामीण सीला गांव में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। सतेड़ नदी पर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री को ज्ञापन भेजा। विनोद डबराल ने बताया कि वर्ष 2014 में आपदा के दौरान सीला पुल टूट गया था।
11 साल से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोग अतिरिक्त 20 किलोमीटर की दूरी तय कर निसनी, जयहरी, भृगुखाल होते हुए तहसील यमकेश्वर पहुंचते हैं। डांडामंडल क्षेत्र में लगभग 3 दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण इस पुल के निर्माण के लिए मांग कर रहे हैं।