फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Village products will create a stir across the world through international trade shows.

Noida News: इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए गावों के उत्पाद दुनियाभर में मचाएंगे धमाल

Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Village products will create a stir across the world through international trade shows.
इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए गावों के उत्पाद दुनियाभर में मचाएंगे धमाल
विज्ञापन


-जिले के 300 उत्पाद किए जाएंगे प्रदर्शनी में शामिल, पहुंचेंगे विदेशों तक
-उत्पादकों की दिशा और दशा में आएगा बड़ा बदलाव, 60 देशों के खरीदार देंगे आर्डर
मनोज कुमार
ग्रेटर नोएडा। एशिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना चुके गौतमबुद्धनगर में पहली बार 21 से 25 सितंबर के बीच पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 का आयोजन हो रहा है। यह प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले ट्रेड शो की तर्ज पर होगा। इसमें 75 जनपदों के हस्तशिल्प उत्पाद शामिल किए गए हैं। व्यापार मेले में 60 देशों के खरीदार भी शामिल होंगे। इससे गांव के उत्पादक सीधे दूसरे देशों के खरीदारों से जुड़ सकेंगे। यहां के उत्पादों की मांग विदेशों में बढ़ेगी। इससे गांव के उत्पादकों की भी आर्थिक दशा में सुधार होगा।
दरअसल, अभी तक दिल्ली में ही व्यापार मेला लगता था और उसमें देश-विदेश के लोग शामिल होते थे। मगर यूपी में पहली बार ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है। विशेष बात यह है कि इसमें न सिर्फ स्टार्टअप वाले युवा और महिलाओं को शामिल किया जा रहा है, बल्कि गांवों में सहकारी समितियों की ओर से बनाए जाने वाले 300 से अधिक उत्पादों को मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में करीब 2000 स्टॉल होंगे। इनमें एसएमएसई और ओडीओपी के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले में करीब 2000 स्टार्टअप पंजीकृत हैं और इनमें से 100 प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। एक हॉल में केवल स्टार्टअप को जगह दी गई है।
विज्ञापन

जिले की परियोजनाओं का कर सकेंगे दर्शन



एक्सपो मार्ट में एक से तीन हाल में नोएडा-ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण का स्टॉल लगाया जाएगा। यहां पर कचरे से बनने वाले उत्पाद समेत अन्य कलाकृतियां नोएडा की दिखाई जाएंगी। बड़ी-बड़ी कंपनियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, ग्रेनो में मेट्रो रेल, आईआईटीजीएनएल, डाटा पार्क और फिर डीएमआईसी एवं लॉजिस्टिक हब समेत अन्य परियोजनाओं को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क, पॉड टैक्सी समेत फिल्म सिटी आदि की रूपरेखा से गौतमबुद्धनगर को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्लास्टिक कचरे को मौके पर किया जाएगा निस्तारित
एक्सपो मार्ट की ओर से प्लास्टिक की खाली बोतलों समेत अन्य निकलने वाले कचरे को खराब नहीं होने दिया जाएगा। बल्कि एक कंपनी से सीएसआर के तहत करार किया गया है। सुबह से लेकर शाम तक जो भी कचरा निकलेगा उसे रात में मशीन से निस्तारण कर दिया जाएगा।

यूपी के इस व्यापार मेले में 60 देशों के 2000 निर्यातक-प्रदर्शक और 600 बडे एक्पोर्टर शामिल होंगे। जबकि करीब एक लाख विभिन्न सेक्टरों से आने वाले उद्यमियों से 10 हजार से एक लाख करोड़ रुपये तक आर्डर मिलने और कारोबार की उम्मीद है।
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed