फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Booking for free seeds for Rabi crops has started.

Noida News: रबी फसलों के लिए मुफ्त बीज के लिए बुकिंग शुरू

Sun, 20 Sep 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Booking for free seeds for Rabi crops has started.
नोएडा (संवाद)। रबी फसलों के लिए बीज मिनीकिट और अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कृषि विभाग की ओर से चना, मटर, मसूर, गेहूं, सरसों और अलसी के बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, गेहूं, जौ, सरसों और अलसी के बीजों पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। गेहूं और जौ के बीज की बुकिंग के लिए पोर्टल 30 सितंबर तक खुला रहेगा। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय, बीज भंडार, जनसेवा केंद्र या विभागीय कर्मचारी से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed