फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Viewers get emotional on seeing Hanuman's form of love in Narwana's Ramlila

Noida News: नरवाना की रामलीला में प्रेम का हनुमान रूप देख भावविभोर हो जाते हैं दर्शक

Wed, 17 Sep 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Viewers get emotional on seeing Hanuman's form of love in Narwana's Ramlila
16जेएनडी32-प्रेम कुमार अरोड़ा कलाकार। संवाद
नरवाना। रामलीला मंचन में यदि हनुमान न हो तो रामकथा अधूरी सी लगती है। भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त और संकट मोचन हनुमान का स्वरूप ही रामलीला में विशेष उत्साह और भक्ति का संचार करता है। नरवाना की ऐतिहासिक रामलीला में यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं 55 वर्षीय प्रेम कुमार अरोड़ा जिनका अभिनय देखने के लिए हर वर्ष दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
विज्ञापन

प्रेम कुमार अरोड़ा वर्ष 1992 से लगातार रामलीला के मंचन में अलग-अलग किरदार निभाकर रंग भरते आ रहे हैं। शुरुआती दौर में उन्होंने माता कौशल्या का किरदार निभाया और लगातार आठ वर्षों तक इसे मंच पर जीवंत किया। इसके बाद वह केकई और मंदोदरी जैसे गंभीर पात्रों को भी करीब आठ साल तक निभाते रहे।
विज्ञापन

बीच-बीच में उन्होंने जटायु और सुग्रीव की भूमिका में भी अपनी छाप छोड़ी लेकिन पिछले पांच वर्षों से वह जबसे हनुमान का किरदार निभा रहे हैं तब से उनकी लोकप्रियता और भी अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम अरोड़ा बताते हैं कि हनुमान की भूमिका निभाते समय उनके भीतर एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। मंचन के दौरान वह न केवल हनुमान की वीरता को प्रस्तुत करते हैं बल्कि उनकी भक्ति और समर्पण की भावना भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं। यही कारण है कि जब वह मंच पर पवन पुत्र के रूप में आते हैं तो दर्शक भाव विभोर होकर जय श्रीराम के जयघोष से पूरा माहौल गुंजायमान कर देते हैं।
शहरवासियों का कहना है कि प्रेम का हनुमान रूप ऐसा आभास कराता है मानो स्वयं बजरंगबली मंच पर अवतरित हो गए हों। उनका अभिनय भक्ति और पराक्रम दोनों का अद्भुत संगम है। राम भक्ति में डूबे हुए दर्शक जब उनके संवाद और हाव-भाव देखते हैं तो रामकथा के दिव्य प्रसंग सजीव प्रतीत होते हैं।
डिस्पोजल की दुकान पर करते हैं काम
बताया जाता है कि वर्ष 2018 तक प्रेम अरोड़ा एक मेडिकल शॉप चलाते थे। वर्तमान में वह डिस्पोजल की दुकान का काम संभाल रहे हैं लेकिन रोजाना समय निकालकर रामलीला के अभ्यास में जुटे रहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भले ही कई किरदार निभाए हों लेकिन हनुमान की भूमिका उन्हें आत्मिक शांति और शक्ति प्रदान करती है।

लोगों को रहता है बेसब्री से इंतजार
अरोड़ा का यह भी कहना है कि जब तक उनका शरीर और परिस्थितियां साथ देंगी वह रामलीला में हनुमान का ही रूप धारण करते रहेंगे। रामायण में हनुमान को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। नरवाना की रामलीला में प्रेम का अभिनय इसी परंपरा को जीवंत करता है। दर्शक न केवल मनोरंजन पाते हैं बल्कि भक्ति और साहस का संदेश भी आत्मसात करते हैं। यही कारण है कि हर बार रामलीला के मंचन में प्रेम का हनुमान रूप देखने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

16जेएनडी32-प्रेम कुमार अरोड़ा कलाकार। संवाद

16जेएनडी32-प्रेम कुमार अरोड़ा कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed