{"_id":"68e80865f2b388279400afe4","slug":"videocon-arrested-for-taking-bribe-of-rs-20000-na-news-c-102-1-slko1055-142008-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
आराेपी वीडीओ।
सीतापुर। बिसवां में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बृहस्पतिवार को 20 हजार रुपये की घूस लेते समय ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) आलोक कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी बकाया भुगतान रिलीज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सतर्कता अधिष्ठान के एएसपी अभय मिश्र ने बताया कि 26 सितंबर को एक युवक ने शिकायत की थी। शिकायत में उल्लेख था कि बिसवां ब्लाॅक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) आलोक कुमार गोस्वामी कार्य का बकाया भुगतान रिलीज किए जाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। पैसे न देने पर काफी दौड़ा रहे हैं। टीम ने जब सत्यापन किया तो मामला सही निकला। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:15 पर शिकायतकर्ता ने बिसवां के सत्तिनपुरवा गांव में आलोक कुमार गोस्वामी से शिविर कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान आलोक गोस्वामी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये ले लिए। तभी टीम ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी कोे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 20 हजार रुपये बरामद हो गए। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के लखनऊ सेक्टर में सचिव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मनरेगा धनराशि के दुरुपयोग के आरोप की चल रही जांच
ग्राम विकास अधिकारी आलोक गोस्वामी पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार बिसवां ब्लॉक में छात्रवृत्ति की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में आलोक पर पूर्व में एक एफआईआर कराई गई थी। इसमें आलोक को जेल जाना पड़ा था। इसका मुकदमा चल रहा है। यह बिसवां ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों बिसवां देहात, करीम पनाह और बेनीपुर के पंचायत सचिव हैं। बेनीपुर के प्रधान ने इनके विरुद्ध धनराशि दुरुपयोग की शिकायत की है। प्रधान का आरोप है कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। जिला विकास अधिकारी ने मामले की जांच एलिया विकास खंड के बीडीओ को सौंपी है।