{"_id":"63ca44e536c90d0be16ab1b4","slug":"video-of-youth-with-pistol-went-viral-police-arrested-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ युवक ने बनाया था वीडियो, हवालात में पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ युवक ने बनाया था वीडियो, हवालात में पहुंचा आरोपी
Fri, 20 Jan 2023 01:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:09 PM IST
सार
आरोपी गुलजार ने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल की थी। वीडियो पिछले कई दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्डिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दनकौर क्षेत्र के चूहड़पुर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
गांव निवासी गुलजार ने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल की थी। वीडियो पिछले कई दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्डिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर आरोपी गुलजार को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा नेता राज नागर का फायरिंग करते हुए वीडियो वायर होने के मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन