फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of student assault at Greater Noida college goes viral

ग्रेटर नोएडा में छात्र से मारपीट: कॉलेज में एंट्री पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से विवाद, धरने पर बैठे सपा नेता

Thu, 01 Oct 2026 01:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित एक निजी कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कॉलेज के निजी सुरक्षा कर्मी और बाउंसर एक छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Video of student assault at Greater Noida college goes viral
कॉलेज में छात्र से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित एक निजी कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कॉलेज के निजी सुरक्षा कर्मी और बाउंसर एक छात्र के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर कॉलेज प्रबंधन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के गेट नंबर दो का है। यहां प्रवेश को लेकर कॉलेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर और निलंबित छात्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सपा नेता मोहित नगर ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में छात्र के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने छात्र के साथ मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed