फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of emotional student missing flight after request at Noida International Airport goes viral

नोएडा एयरपोर्ट पर छात्रा का छलका दर्द: 'बार-बार रिक्वेस्ट की, किसी ने मदद नहीं की...', बोली- फिर नहीं आऊंगी

Mon, 07 Sep 2026 09:47 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 09:47 PM IST
सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रा का दावा है कि जयपुर जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के दौरान बार-बार अनुरोध के बावजूद उसे मदद नहीं मिली।

विज्ञापन
Video of emotional student missing flight after  request at Noida International Airport goes viral
नोएडा एयरपोर्ट पर मायूस हुई छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर एक छात्रा ने सवाल उठाए हैं। उसका वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रा काफी मायूस नजर आ रही है और कह रही है कि वह दुबारा कभी इस एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी।
विज्ञापन


सुबह 6:15 की थी फ्लाइट
वायरल हो रहे वीडियो में छात्रा काफी मायूत दिख रही है। उसने बताया कि उसकी नोएडा से जयपुर की फ्लाइट थी। सुबह 6:15 बजे की फ्लाइट थी। उसने 5 बजे चेक इन कर लिया था। वह कह रही थी कि उसने एयरपोर्ट से बिना लगेज के जाने के लिए कहा था। लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसकी एक नहीं सुनी। जबकि जयपुर में उसकी परीक्षाएं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार की रिक्वेस्ट पर नहीं की किसी ने मदद
वायरल वीडियो के अनुसार छात्रा कह रही है कि उसने बार-बार रिक्वेस्ट की, बावजूद उसके किसी ने कोई मदद नहीं की। वीडियो में भावुक हो रही छात्रा ने कहा कि अब वह दोबारा इस एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी।
विज्ञापन

वीडियो कब का नहीं हो रही पुष्टि
हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। न ही छात्रा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, कि वह कहां की रहने वाली थी और कहां से यात्रा करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed