फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Victimized women can register their complaints on the toll-free helpline number 14490.

Noida News: पीड़ित महिलाएं करा सकेंगी टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14490 पर शिकायत दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Victimized women can register their complaints on the toll-free helpline number 14490.
फोटो --
विज्ञापन


- आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वियजा रहाटकर ने टीम के साथ पहले दिन 200 मामलों को सुना

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से दो दिवसीय महिला महाजनसुनवाई कार्यक्रम का आगाज हुआ। आयोग ने 'आपके द्वार' अभियान की पहल करते हुए टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14490 को लॉन्च किया। पीड़ित महिलाएं अब इस नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने टीम समेत करीब 200 मामलों को सुना।


आयोग नियमित रूप से समय-समय पर महाजनसुनवाई करता है। पहल के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ तीन कोर्ट में करीब 200 पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। शुक्रवार को महिलाओं से घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, विवाह संबंधी प्रकरण, भरण-पोषण और साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई हुई। अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए नया टाेल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14490 जारी किया है। तीन कोर्ट में आयोग की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के अलावा, सदस्य अर्चना मजूमदार, ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप ने सुनवाई की। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आयोग का लक्ष्य देश की प्रत्येक महिला को न्याय, सम्मान और समान अवसर दिलाना है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, महिला कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article