फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vice President praised Yogi's law and order model

लखनऊ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : योगी के कानून व्यवस्था मॉडल की उपराष्ट्रपति ने की सराहना

Mon, 25 Dec 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vice President praised Yogi's law and order model
उपराष्ट्रपति ने की योगी के कानून व्यवस्था मॉडल की सराहना
विज्ञापन

- कहा दूसरे देशों तक में हो रही है प्रशंसा, प्रदेश में आ रहा उच्च श्रेणी का निवेश


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शासन की जमकर प्रशंसा की। कहा कि यूपी मॉडल की सराहना विदेशों तक में हो रही है। प्रदेश में उच्च श्रेणी का निवेश आ रहा है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज पर्सन ऑफ एक्शन के प्रतीक बन चुके हैं। सभी जानते हैं यूपी में पहले क्या हालात थे। कानून व्यवस्था और विकास की दृष्टि से प्रदेश सबकी चिंता का विषय था। मगर आज यूपी देश ही नहीं दुनिया में कानून व्यवस्था का रोल मॉडल बन चुका है। यूपी आज प्रीमियम कैटेगरी के उद्योगों के लिए सबसे उपर्युक्त स्थान बन चुका है। मुख्यमंत्री से आग्रह है आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा उत्पादों में आगे बढ़ें। तकनीक के प्रति प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम आधुनिक तकनीक के दौर में हैं। एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ग्रीन हाईड्रोजन, क्वांटम कंप्यूटिंग, भारत सरकार ने छह हजार करोड़ क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए आवंटन कर रखा है। ग्रीन हाईड्रोजन 90 हजार करोड़ आवंटन कर रखा है।
विज्ञापन








छात्रों को नई संसद देखने का आमंत्रण दिया



उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मैं कुलपति के माध्यम से यहां के छात्रों को नई संसद भवन को देखने आने का निमंत्रण देता हूं। यहां पर तकनीक का बेहतर इस्तेमाल देखने को मिलेगा। साथ ही पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी जानने का मौका मिलेगा। जितने ज्यादा छात्र नई संसद को देखें अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुनिया के विशेषज्ञों से संवाद करेंगे छात्र


उप राष्ट्रपति ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ड अफेयर्स अगले 30 दिन में जीबीयू के साथ एक समझौता करेगी। इसका लाभ यह होगा कि दुनिया के अलग-अलग कोनों से विशेषज्ञ यहां छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed