फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Veteran men and women team reached pre-quarter and quarter finals

Noida News: वेटरन महिला-पुरुष टीम प्री-क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Sat, 06 Apr 2024 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Veteran men and women team reached pre-quarter and quarter finals
फोटो--
विज्ञापन

वेटरन महिला-पुरुष टीम प्री-क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल में पहुंची
- हैदराबाद के सरूरनगर इंडोर स्टेडियम में चल रहा 30वां नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हैदराबाद के सरूरनगर इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस के वेटरन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जीत की इबारत लिखने के लिए बेताब हैं। 40 से अधिक उम्र की महिला वर्ग की टीम क्वार्टर फाइनल में और 50 साल से अधिक आयु वर्ग के पुरुष वर्ग की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर यूपी की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों का जीतना तय माना जा रहा है। दोनों टीमों ने गौतमबुद्ध नगर के छह खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं, जो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

तीन अप्रैल से आठ अप्रैल तक चलने वाली चैंपियनशिप का आयोजन तेलंगाना स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन व इंडियन वेटरन टेबल टेनिस कमेटी मिलकर करा रही है। गौतमबुद्ध नगर के 39 साल से अधिक आयु वर्ग में प्रभाकर रस्तोगी, 49 साल से अधिक आयु वर्ग में अनूप चंद्र झा, 64 साल से अधिक आयु वर्ग में सेवानिवृत्त मेजर जनरल आरएन मसालदान, प्रमोद गुप्ता, 69 साल से अधिक आयु वर्ग में सुरेंद्र कुमार विनोदिया, 39 साल से अधिक आयु के महिला वर्ग में मृदुला पस्तौर यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed